फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परिधि गृह कुल्लू में सूखा पेड़ गिरने से तीन वाहनों को क्षति

Wed, 05 Nov 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के सर्किट हाउस के समीप खड़े वाहनों पर गिरा सूखा वाहन।-संवाद
विज्ञापन
सड़क किनारे पार्क किए थे वाहन, हवा चलने से दिन के समय गिरा पेड़
विज्ञापन

लोग बोले- नगर परिषद कुल्लू शहर में खतरा बने पड़ों को हटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में परिधि गृह के पास एक सूखा पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में तीन वाहन आए हैं। इन्हें काफी क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार ये वाहन यहां पार्क किए गए थे। इनमें कोई व्यक्ति नहीं था।
अन्यथा पेड़ की चपेट में लोग भी आ सकते थे। जानकारी के अनुसार यह पेड़ दोपहर को चली हल्की हवा चलने से गिर गया। घटना में तीन वाहन मालिकों को लाखों के नुकसान होने की जानकारी है। इसमें वाहन के अगले शीशे और अगले हिस्से को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो यह पेड़ लंबे समय से सूखा है। इसे नगर परिषद और प्रशासन ने समय रहते नहीं हटाया है। इस कारण यह पेड़ हल्की हवा के चलते ही धराशायी हो गया है। लोगों की मानें तो शहर में अभी और भी ऐसे कई पेड़ हैं जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। इन्हें जिला प्रशासन और नगर परिषद को हटाने के लिए प्रयास करने चाहिए ताकि इस तरह के हादसे न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें