फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार से गाड़ागुशैणी के लिए साढ़े तीन माह बाद दौड़ी बस

Wed, 05 Nov 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार से गाडागुशैणी को रवाना होती निगम की बस। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू-मंडी की 10 से अधिक पंचायतों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

आपदा के कारण डिंबरचाहड़ी में गिर गया था सड़क का डंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा से तहस-नहस हुए बंजार-जीभी-गाड़ागुशैणी मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने ठीक कर दिया है। बुधवार को बंजार बस अड्डा से गाड़ागुशैणी के लिए सुबह 8:00 बजे बस सेवा शुरू कर दी गई है।
इससे कुल्लू-मंडी की 10 से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। डिंबरचाहड़ी के पास डंगा गिरने से एक सप्ताह से बसों को डिमरचाहड़ी तक भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आपदा में औट-बंजार-जीभी और जीभी-गाड़ागुशैणी सड़क पर 21 जुलाई से बसों की आवाजाही बंद थी। बंजार से जीभी तक हाईवे-305 और जीभी से गाड़ागुशैणी मार्ग आपदा के कारण जगह-जगह खराब हो गया था। कहीं डंगे गिर गए थे तो कहीं पहाड़ी से मलबा आने से लोगों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर उपमंडल मुख्यालय बंजार और जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचना पड़ा। हालांकि एनएच अथॉरिटी ने दशहरा के बाद एनएच-305 को बसों केे लिए बहाल किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने जीभी से गाड़ागुशैणी सड़क को चिंबरचाहड़ी तक खोला और निगम ने बस सेवा भी शुरू की मगर डिंबरचाहड़ी के पास डंगा गिरने से बसें आगे गाड़ागुशैणी, खौली और छतरी के लिए नहीं जा सकीं। अब लोक निर्माण विभाग ने डंगा लगाकर बसों को चलाने की हरी झंडी दी है। इसके बाद एचआरटीसी ने बुधवार ये बंजार-गाड़ागुशैणी के बीच बसों का संचालन शुरू कर दिया है। उधर, अड्डा प्रभारी बंजार दीप चंद ने कहा कि निगम ने गाड़ागुशैणी केे लिए बस सेवाएं शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें