कुल्लू, मनाली और आनी विधानसभा के एक-एक विद्यालय
दो वरिष्ठ माध्यमिक और एक उच्च विद्यालय का दर्जा घटा
राजीव नैय्यर
कुल्लू। सरकार ने जिले के तीन विद्यालयों का दर्जा घट गया है। विद्यालयों का दर्जा घटने का मुख्य कारण इनमें विद्यार्थियों की संख्या तय मानकों के अनुरूप कम होना रही है। हालांकि, प्रदेश के 28 विद्यालयों का दर्जा स्तरोन्नत से घटाया है। इनमें जिले के तीन विद्यालयों में एक विद्यालय मनाली विधानसभा, एक कुल्लू विधानसभा एक आनी विधानसभा क्षेत्र का है। दर्जा घटने वाले विद्यालयों में दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और एक राजकीय उच्च विद्यालय शामिल है।
गौरतलब है कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में एक बंजार के दो शिक्षा खंडों बंजार और सैंज के विद्यालयाें का दर्जा नहीं घटाया गया है, लेकिन कुल्लू से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलाणा और आनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहर का दर्जा घटाकर इन्हें अब राजकीय उच्च विद्यालय बनाया गया है। इसके अलावा मनाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बुरूआ का दर्जा घटाकर अब राजकीय माध्यमिक विद्यालय बनाया गया है। इसकी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बहरहाल, अब इन तीनों विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यालयों के विद्यार्थियों उच्च कक्षाओं की पढ़ाई पूर्ण करने के लिए घरों से दूर स्थित विद्यालयों का रुख करना पड़ेगा, जो उनकी पढ़ाई में बाधा बनेगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू देशराज डोगरा ने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों की कम संख्या को देखत हुए बुरूआ, सराहर और मलाणा विद्यालय का दर्जा घटाया गया है।