फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिवाली पर कसोल के एक होटल में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Wed, 22 Oct 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
म​णिकर्ण घाटी के कसोल में होटल में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
होटल की तीसरी मंजिल में लगी आग, घटना के समय बाजार में घूमने गए थे पर्यटक
आग की घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली की रात मणिकर्ण घाटी के पर्यटन स्थल कसोल में एक होटल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। होटल की तीसरी मंजिल में अचानक आग लगने से 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हुई है। हालांकि होटल के चार कमरों में रुके आठ पर्यटक सुरक्षित हैं। होटल में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार 20 अक्तूबर को शाम करीब 8:00 बजे कसोल में दिवाली का जश्न चल रहा था। इस बीच अचानक होटल की तीसरी मंजिल में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर होटल के कर्मचारी बाहर की दौड़े। होटल में चार कमरों में पर्यटक रुके थे, लेकिन पर्यटक कसोल बाजार में घूमने निकले थे। अन्यथा पर्यटक भी आग की चपेट में आ सकते थे। आग लपटें उठते देख दमकल की टीम सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद दमकल चौकी से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में होटल का फेमिली स्वीट रूम, दो हॉल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस बीच यहां पर अफरा-तफरी मची रही। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब पांच करोड़ की संपत्ति बचाई है। उन्होंने कहा कि घटना में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि आग की घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें