एशियाई शीतकालीन खेलों के लिए चयनित खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : एशियाई शीतकालीन खेलों के लिए चयनित खिलाड़ी। संवाद
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश की तीन महिला स्कीयर चीन में होने वाली एशियाई शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कीइंग में अब तक के प्रदर्शन पर बनी रैंकिंग के आधार पर हिमाचल की चार खिलाड़ियों में से तीन का चयन हुआ है।
महिला एथलीटों आंचल ठाकुर, संध्या ठाकुर और तनुजा ठाकुर के चयन से मनाली में खुशी की लहर है। यह प्रतियोगिता चीन के हारबिन में 7 से 14 फरवरी तक होगी। हिमाचल के एथलीट अल्पाइन स्कीइंग सलालम स्पर्धा में प्रदर्शन करेंगे और पदक हासिल करने और लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने कहा कि खुशी कि बात है कि हिमाचल की तीन महिला स्कीयर चीन में दमखम दिखाएंगी। पहले भी तीनों राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुकी हैं। संवाद