फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एशियाई शीतकालीन खेल के लिए हिमाचल की तीन खिलाड़ी चयनित

Tue, 28 Jan 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
एशियाई शीतकालीन खेलों के लिए चयनित ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : एशियाई शीतकालीन खेलों के लिए चयनित ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश की तीन महिला स्कीयर चीन में होने वाली एशियाई शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कीइंग में अब तक के प्रदर्शन पर बनी रैंकिंग के आधार पर हिमाचल की चार खिलाड़ियों में से तीन का चयन हुआ है।
विज्ञापन

महिला एथलीटों आंचल ठाकुर, संध्या ठाकुर और तनुजा ठाकुर के चयन से मनाली में खुशी की लहर है। यह प्रतियोगिता चीन के हारबिन में 7 से 14 फरवरी तक होगी। हिमाचल के एथलीट अल्पाइन स्कीइंग सलालम स्पर्धा में प्रदर्शन करेंगे और पदक हासिल करने और लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने कहा कि खुशी कि बात है कि हिमाचल की तीन महिला स्कीयर चीन में दमखम दिखाएंगी। पहले भी तीनों राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें