फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे-305 पर तीन किमी तक लंबा जाम, 10 घंटे बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस

Thu, 04 Jun 2026 11:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हाईवे-305 पर ट्रक खराब होने से एनएच करीब दस घंटे तक अवरूद्ध रहा। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। हाईवे-305 पर सोझा से नीचे जलोड़ा के पास लहसुन से लदे एक ट्रक के खराब हो जाने से करीब 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान पर्यटक, स्थानीय लोग और बसों में सफर कर रहे यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। मंगलवार रात से बंद यातायात बुधवार दोपहर बाद ट्रक के हटने पर सुचारु हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक बंजार से आनी की ओर जा रहा था। मंगलवार रात करीब 2 बजे सोझा के नीचे चढ़ाई वाले हिस्से में पहुंचते ही ट्रक अचानक खराब होकर सड़क पर खड़ा हो गया। चालक और परिचालक ने वाहन को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते हाईवे करीब 10 घंटे तक अवरुद्ध रहा।
हाईवे बंद होने से दोनों तरफ पांच से छह सरकारी और निजी बसों सहित सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम की लंबाई करीब तीन किलोमीटर तक पहुंच गई। कुल्लू, आनी और रामपुर रूट पर चलने वाली निगम और निजी बसों में सवार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जिभी और घियागी से जलोड़ी दर्रा, सोझा, रघुपुरगढ़ और सरयोलसर झील की ओर जाने वाले पर्यटक भी दोपहर तक जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब 12 बजे खराब ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेंद्र प्रकाश, ललित कुमार और निहाल चंद ने कहा कि लंबे जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें