फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एलपीजी सिलिंडर फटने से तीन मकानों को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
बैंची गांव में गैस सिलिंडर फटने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के रायसन क्षेत्र के बैंची गांव में सोमवार को एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से तीन मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के समय घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी अपने-अपने कार्यों के चलते घर से बाहर थे। पड़ोसियों ने हादसे की सूचना दी। हादसे में तीनों परिवारों की करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नौ नवंबर को अपराह्न 3 बजे सोम देव पुत्र रामचंद के मकान की रसोई में अचानक गैस सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की धरातल मंजिल में स्थित रसोईघर, बाथरूम, दरवाजे, खिड़कियां और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा फ्रिज, गैस चूल्हा, बर्तन, तंदूर, गीजर सहित अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
सोम देव को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उसके चचेरे भाई चंद्र प्रकाश और साथ लगते चंद्रकांता के घर को भी नुकसान पहुंचा है। सिलिंडर फटने के बाद आग नहीं लगी अन्यथा पूरा मकान जलकर राख हो जाता। तीन मकानों के प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है। स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावितों से बातचीत की। उन्होंने प्रभावितों को सरकार की ओर मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने कहा कि सिलिंडर फटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जांच भी की लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

बैंची गांव में गैस सिलिंडर फटने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। -संवाद

बैंची गांव में गैस सिलिंडर फटने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। -संवाद

बैंची गांव में गैस सिलिंडर फटने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें