फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाल आश्रम बिहाली में लापरवाही पर तीन कर्मचारियों को फटकार

Tue, 09 Jun 2026 05:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज के बिहाली  में बाल आश्रम में निरिक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम बंजार पंकज शर्मा।-संवाद
विज्ञापन
एसडीएम बंजार के औचक निरीक्षण में देरी से पहुंचे कर्मचारी, बच्चों की सुविधाओं का भी लिया जायजा
विज्ञापन

आश्रम की व्यवस्था जांचने के बाद दिए उचित दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/लारजी (कुल्लू)। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बंजार पंकज शर्मा ने सोमवार को बाल आश्रम बिहाली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सेवा में कोताही बरतने और निर्धारित समय से देरी से पहुंचने पर तीन कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न होने की सख्त हिदायत दी गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आश्रम में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद कर भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा प्रशासन की ओर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पंकज शर्मा ने बच्चों के रहने, खानपान और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम प्रबंधन से कहा कि बच्चों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बेसहारा बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कर्मचारियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आश्रम की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी हो सके और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने बताया कि आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा कार्य प्रस्तावित हैं। इसके लिए प्रबंधन को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें