फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: औट-बजार सड़क के पैचवर्क पर खर्च होंगे तीन करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। पर्यटन सीजन के दौरान क्षेत्र में आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए अधिकारी कमर कस लें। यह बात उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने वीरवार को हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं। एनएच-305 की एज-टू-एज टारिंग की जा रही है ताकि आने जाने में पर्यटकों को समस्या न हो। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पर्यटन सीजन से पहले सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाना और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है।
बैठक के दौरान एनएच-305 के सहायक अभियंता टेहल सिंह ने बताया कि बंजार से औट तक सड़क पर पैचवर्क का कार्य लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से जल्द शुरू किया जा रहा है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि विभाग ग्रामीण सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। बैठक में खंड विकास अधिकारी बंजार ललित ठाकुर, पवन कुमार, राजेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें