फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली-लेह मार्ग खुलते ही चंद दिन में पहुंच गए हजारों सैलानी

Fri, 13 Jun 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बंजार में हाईवे-305 पर लगा वाहनों का लंबा जाम।-स्त्रोत पाठक 
विज्ञापन
लेह का रुख करने लगे सैलानी, एक महीने के भीतर पहुंचे 17 हजार से ज्यादा वाहन
विज्ञापन

लाहौल पुलिस ने मार्गदर्शन, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बढ़ाई पुलिस चौकियों की सक्रियता

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/ सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग बहाल होने के बाद पर्यटकों ने लेह का रुख किया है। इस मार्ग को बहाल हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन पर्यटक वाहनों की आवाजाही का आंकड़ा 17 हजार से पार पहुंच गया है।
पर्यटकों और वाहनों की भारी आमद के बीच लाहौल-स्पीति पुलिस ने मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला है। पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि 16 मई से 12 जून तक इस मार्ग पर 17,680 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।
विज्ञापन

इसमें 8418 वाहन मनाली से लेह की ओर और 9262 वाहन लेह से मनाली की ओर गए। इस कारण अब धीरे-धीरे इस मार्ग पर पर्यटकों की आवाजाही जोर पकड़ने लगी है। ऐसे में पुलिस ने सरचू, कोकसर, दारचा और अन्य संवेदनशील जगह ट्रैफिक नियंत्रण और मार्गदर्शन के लिए पुलिस चौकियों की सक्रियता बढ़ा दी है, जिससे पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह है पुलिस की व्यवस्था
पुलिस चौकियों से वाहनों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ में दैनिक यातायात डाटा का संकलन किया जा रहा है, जबकि यातायात नियमों के पालन के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


सभी यात्रियों से ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी मुसीबत की स्थिति में निकटतम पुलिस चेक पोस्ट, पुलिस चौकी या थाना से संपर्क करें। जिला पुलिस का यह समर्पित ट्रैफिक प्रबंधन क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना मुख्य मकसद है। - इल्मा अफरोज, पुलिस अधीक्षक, लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें