फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्पताल कैंटीन में नहीं थे आग से बचाव के इंतजाम

Fri, 23 Jan 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग की जांच में सामने आई बात, उपायुक्त को सौंपी मामले की रिपोर्ट
विज्ञापन

मेस में भीतर मिले 14 सिलिंडर, कैंटीन में अग्निशामक यंत्र भी कम संख्या में मिले

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल की कैंटीन में हुई आग की घटना हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा थी। दमकल विभाग की जांच में सामने आया है कि कैंटीन में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन नियमों की अनदेखी की जा रही थी।
जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी गई है। घटना को लेकर दमकल विभाग ने जांच पूरी कर ली है। टीम ने नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।
जांच टीम के अनुसार अस्पताल की कैंटीन और मेस में भीतर 14 सिलिंडर पाए गए। यह अपने आप में लापरवाही का प्रमाण हैं। इससे कैंटीन में आने वाले लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। कायदे से रसोई में दो से ज्यादा सिलिंडर नहीं रखे जा सकते हैं। वहीं, आग पर नियंत्रण पाने के लिए भी उचित प्रबंध नहीं थे। अग्नि शामक यंत्र भी कम संख्या में पाए गए।
विज्ञापन


जांच टीम ने कैंटीन प्रबंधक और अस्पताल प्रशासन से कैंटीन और मेस क्षेत्र में आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा कि गैस सिलिंडर को रसोई से बाहर रखा जाए। पाइप के माध्यम से गैस की सप्लाई रसोई तक दी जाए। अग्नि शामक संयंत्रों की संख्या 6 से अधिक की जाए।



23 दिसंबर को भड़की थी कैंटीन में आगक्षेत्रीय अस्पताल की कैंटीन में 23 दिसंबर की सुबह आग की घटना हुई थी। इसको लेकर टीम ने कैंटीन संचालकों से पूछताछ की। कैंटीन का जिम्मा देख रहे एक कर्मचारी ने बताया कि रसोई में दो गैस भट्टी जली थीं। एक गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। दूसरा गैस सिलिंडर जोड़ा जा रहा था तो साथ ही जल रही दूसरी भट्ठी से आग भड़क उठी। कैंटीन से सभी लोग बाहर भागे। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन




उपायुक्त के आदेश पर कैंटीन में जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी है। इस दौरान कैंटीन में आपदा प्रबंधन को लेकर कुछ खामियां पाई गई हैं। इन्हें कैंटीन संचालकों को ठीक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। - प्रेम भारद्वाज, प्रभारी दमकल विभाग कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें