फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विवादों से रहा नाता, दागी अफसरों की सूची में रहा महिला अधिकारी का नाम

Fri, 07 Feb 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में रिश्वत लेने के मामले पकड़े गए आरोपियो को ले जाती विजिलेस की टीम।-संवाद
विज्ञापन
आरोपी महिला अधिकारी को कांगड़ा में भी घूस लेते के आरोप में पकड़ चुकी है विजिलेंस
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट को सौंपी पूर्व सरकार की दागी अफसरों की सूची में भी शामिल था नाम
सीएमओ के पास भी आई थीं शिकायतें, जांच करने के बाद शिमला भेजी गई है रिपोर्ट
रोशन ठाकुर
कुल्लू। विजिलेंस कुल्लू की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई में पकड़ी गई महिला अधिकारी पहले भी विवादों में रही है। सूबे के दागी अधिकारियों की सूची में भी महिला अधिकारी का नाम शामिल रहा है। इसकी सूची पूर्व सरकार ने प्रदेश हाईकोर्ट को दी थी।
विज्ञापन

कुल्लू में विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी को पहले भी विजिलेंस ने कांगड़ा जिले में घूस लेते पकड़ा था। इसके अलावा कुल्लू में उनके खिलाफ कई लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास शिकायतें की थीं। इसकी जांच सीएमओ कुल्लू की ओर से की गई। पांच से छह शिकायतों में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट शिमला भेजी गई है। अब विजिलेंस टीम ने महिला अधिकारी को उनके कार्यालय के दो अन्य कर्मचारियों के साथ एक लाख 10 रुपये की रिश्वत के साथ धर दबोचा है। कार्रवाई के जिला मुख्यालय में चर्चा का विषय बन गया है। डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि पहले भी उनके पास शिकायतें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें