फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली से लाहौल के लिए बस सेवाओं पर लगी ब्रेक

Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरूकुंड से आगे पर्यटक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं
विज्ञापन

सोलंगनाला में एक फीट, मनाली में दो इंच ताजा हिमपात
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल सोलंगनाला में लगभग एक फीट बर्फबारी रिकाॅर्ड हुई है।
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में साढ़े तीन फीट, कोठी में दो से ढाई फीट बर्फबारी हुई है। पलचान में पौना और कुलंग में आधा फीट बर्फ गिरने का अनुमान है। मनाली शहर में दो और शहर से सटे हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर में तीन से चार इंच तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। मनाली से लाहौल की ओर चलने वाली परिवहन निगम की तमाम बस सेवाओं पर ब्रेक लग गई है। पर्यटक वाहन भी नेहरू कुंड तक ही जा रहे हैं। इससे आगे सोलंगनाला तक सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटकों को भेजा गया। पर्यटकों ने सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच जमकर अठखेलियां कीं। शीतकालीन खेलों का भी पर्यटकों ने लुत्फ लिया। सोलंगनाला में बर्फ से ढकीं वादियां देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा करें। खराब मौसम में सोलंगनाला की तरफ सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही जाएं।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण सोलंगनाला से पलचान तक के दायरे में फिसलन बढ़ गई है। इसलिए पर्यटक वाहनों को बाहंग से आगे जाने की अनुमति नहीं है। इससे आगे सोलंगनाला तक पर्यटकों को सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में भेजा जा रहा है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें