फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रंगकर्मी केहर ने नाटक से किया बच्चों का मनोरंजन

Thu, 01 May 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के केडी स्टॉर स्कूल में नाटक के मंचन का लुत्फ उठाते स्कूली छात्र।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। रंगमंच गांव-गांव, आंगन-आंगन के अंतर्गत केडी स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाशिंग में रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने कहानी का मंचन किया। उन्होंने अपने सधे अभिनय से विद्यार्थियों और अध्यापकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कुल्लू घाटी के विद्यालयों में स्थानीय रंगमंच संस्था एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन रंगमंच की विधाएं विद्यार्थियों को सिखा रही है। बच्चों और युवाओं को अपने व्यक्तित्व के सर्वागींण विकास और नशे जैसी बुरी आदत से दूर रखने के लिए रंगमंच को एक विकल्प के रूप इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस तरह की गतिविधियां देकर इस ओर आकर्षित किया जा रहा है।
साईं स्टार स्कूल में प्रस्तुत नाटक को विद्यार्थियों ने जिज्ञासा से देखा। इसके माध्यम से अपने जीवन के मूल्यों को समझने की कोशिश की। प्रधानाचार्य राजेंद्र आचार्य ने कहा कि तरह की रंगमंच गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व के विकास सहित प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों की तनाव मुक्त रखने में अभूतपूर्व योगदान देती हैं। उन्होंने रंगकर्मी और संस्था का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें