फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंबा के युवाओं ने सीखे राफ्टिंग के गुर

Sat, 15 Nov 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के रिवर राफ्टिंग प्र​शिक्षण ​केंद्र पिरड़ी में ​शिविर के समापन अवसर में युवाओ को प्रमाण
विज्ञापन
पिरडी में 14 दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान प्रशिक्षण संस्थान के रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में चंबा जिले के 30 युवाओं ने राफ्टिंग के गुर सीखे। शुक्रवार को 14 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कहा कि युवा साहसिक खेलों से स्वरोजगार अपना सकते हैं। साहसिक खेलों में रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया और बचे हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल्द यहां पर एक स्विमिंग पूल का निर्माण करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की और आशा जताई कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने कह कि युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण कारगार साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें