फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के लिए जारी रहा प्लॉट देने का काम

Sat, 27 Sep 2025 06:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। अधिकांश प्लॉट बिक चुके हैं, शेष का आवंटन शनिवार को होगा। ढालपुर में दुकानों के लगने से उत्सव की रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू। दशहरा उत्सव में लगने वाली दुकानों के लिए शुक्रवार को भी प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया जारी रही। बहुउद्देश्यीय भवन में सुबह 10:00 बजे प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

हालांकि अधिकतर प्लॉट अब बिक चुके हैं। शनिवार को उन प्लॉटों का आवंटन होगा, जो अभी तक नहीं बिके हैं। पिछले साल दशहरा उत्सव समिति को कुल 10 करोड़ की कमाई हुई थी। आपदा के बीच इस बार भी समिति ने अच्छी कमाई करने का लक्ष्य रखा है। प्लॉट आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि प्लॉट आवंटन का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। वहीं, ढालपुर में दुकानें लगना भी शुरू हो गई है। मालरोड में कैनोपी सज गई है। इसके साथ ही खेल मैदान भी दुकानें लगना शुरू हो गई हैं। जैसे-जैसे ढालपुर में दुकानें लगना शुरू हुई हैं, दशहरा की रौनक भी बढ़ने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें