फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भरमौर-हड़सर-कुगती से लाहौल तक प्रस्तावित सड़क का रास्ता साफ

Wed, 30 Jul 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर(लाहौल-स्पीति)। भरमौर-हड़सर-कुगती से लाहौल तक प्रस्तावित सड़क का रास्ता साफ हो गया है। इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने इस सड़क के लिए केंद्र सरकार से पैरवी की थी। यह सड़क चंबा जिले में भरमौर-हड़सर-कुगती मार्ग पर कुगती से शुरू होकर जिला लाहौल-स्पीति के संसारी नाला किलार-तिंडी-तांदी मार्ग पर जाहलमा में जुडे़गी। यह सड़क चंबा, भरमौर, कुगती, ऊपरी कुगती, डुग्गी, कुगती दर्रा, अल्यास और रापे से होकर जाहलमा निकलेगी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल लाहौल के कार्यकर्ता संजय कटोच ने बताया कि पूर्व विधायक द्वारा गत दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर कर इस सड़क का प्रस्ताव बनाकर सौंपा गया था और इस सड़क के महत्व के बारे में उनसे विस्तार से चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्री ने इस सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया है। अब सड़क का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। कटोच ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से दोनों ज़िलों के बीच संपर्क हर मौसमों में हो सकेगा। सड़क निर्माण के दौरान कुगती दर्रे के नीचे यातायात सुरंग का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह सड़क भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरमौर और पांगी के के साथ साथ चंबा ज़िला मुख्यालय को हर मौसम में आपस में जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क धार्मिक पर्यटन के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण होगी और केलंग वजीर मंदिर, मणिमहेश यात्रा, भरमौर में चौरासी मंदिर और भरमौर में भरमाणी माता मंदिर पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें