फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 गाड़ियां बेचकर लाखों का गबन करने वाला शातिर धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ग्राहकों को 17 गाड़ियां बेचकर लाखों रुपयों का गबन करने वाले कंपीटेंट मारुती कंपनी के शातिर अकाउंटेंट को पुलिस ने आखिरकार शनिवार को दबोच लिया। आरोपी कंपनी में वर्ष 2019 में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत था। अकाउंटेंट रहते हुए उसने 17 गाड़ियों को ग्राहकों को बेचा। लेकिन इन गाड़ियों के पैसे न तो उसने कंपनी के अकाउंट में जमा किए और न ही इसकी कोई रसीद जारी की। आरोपी इन सारे पैसों को खुद ही डकार गया था।
विज्ञापन

पैसा जमा नहीं होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने लाखों रुपयों के गबन की शिकायत 18 जुलाई 2020 को पुलिस थाना कुल्लू में की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन वह पुलिस से बच रहा था। लेकिन इस बार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी बलदेव कुमार (29), निवासी कोटली, जिला मंडी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की ओर से बेची हुई सभी गाड़ियों को बरामद कर लिया है। अब पुलिस रिकॉर्ड का मिलान करने में लगी है। इसके साथ ही इस धोखाधड़ी में उसके साथी कौन थे, इसका भी पुलिस पता लगा रही है। उधर, इस संबंध मेेें पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि धोखाधड़ी के मामले में मंडी जिले के एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इसके एक साथी से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने बेची गई सभी 17 गाड़ियों को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें