फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर चंद्रा नदी में गिरा वाहन

Thu, 28 May 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में मूलिंग पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल क्षेत्र में मुलिंग पुल के पास एक सड़क हादसा सामने आया। यहां पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक एसयूवी वाहन अनियंत्रित होकर चंद्रा नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मुलिंग पुल और क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वाहन अनीश राणा निवासी सेक्टर-7बी चंडीगढ़ का है और वह स्वयं इसे चला रहे थे।
वह जिस्पा क्षेत्र में कैंपिंग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। दुर्घटना में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि पुलिस ने हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं और ऐसे संवेदनशील मार्गों पर यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें