फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हादसे से पहले 15 मिनट रोकी थी ट्रैवलर, फिर चलाई तो सड़क से गिरकर खाई में जाकर रुकी

विज्ञापन
बंजार के जलोड़ा में सड़क हादसे में घायल जिला क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू  में उपचार करते डॉक्टर।-स
विज्ञापन
कुल्लू। देश के अलग-अलग राज्यों के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर जलोड़ी पास से लौटते समय पहले ही दिक्कत देने लगी थी। चालक लियाकत हुसैन ने कहा कि दुर्घटनास्थल से करीब 500 मीटर पहले ट्रैवलर को 15 मिनट के लिए खड़ी कर दिया था। उसके बाद फिर से चलाया तो ब्रेक ही नहीं लगी। इस कारण गाड़ी 23 पर्यटकों के साथ खाई में गिर गई।
विज्ञापन




क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन हादसे के घायल अभिनव मोदी निवासी हरियाणा ने बताया कि जलोड़ी पास से लौटते समय अचानक ट्रैवलर में ब्रेक नहीं लग पा रहा था। चालक ने एहतियात बरतते हुए करीब पंद्रह मिनट गाड़ी खड़ी कर दी। उसके बाद फिर से गाड़ी चली तो रुक ही नहीं पाई। सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए ट्रैवलर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से शुक्रवार को बंजार घाटी पहुंचे थे और उनका शनिवार को जलोड़ी पास और आसपास के इलाके में घूमने के बाद रविवार को दिल्ली लौटने के कार्यक्रम था।

कहा कि ट्रैवलर में अलग-अलग क्षेत्र के लोग थे। हम सिर्फ तीन-चार कॉलेज विद्यार्थी थे। घायल अभिनव और देनू का कहना है कि दिनभर जलोड़ी पास पर खूब मस्ती की। वादियों को निहारने के बाद हंसते-हंसते लौट रहे थे कि खुशी के पल गम में बदल गए। अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अपना उपचार करवा रहे हैं। अभिनव का कहना है कि उसे बाएं हाथ और माथे पर चोट आई है।
विज्ञापन




...

बंजार हादसे के घायल



अभिनव मोदी (21) पुत्र सौरभ मोदी निवासी हाउस नंबर बी 06, आईएचएम कुरुक्षेत्र, हरियाणा, करण (35) पुत्र श्याम लाल और उनका बेटा कियान (05), हाउस नंबर 283/77, मंडी वाली गली नंबर छह, विष्णु गार्डन दिल्ली, मोहित (30) पुत्र दिवंगत जितेंद्र कौशल और उनका बेटा गिन्नी (03) हाउस नंबर 202, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली, आदित्य नारायण (21) पुत्र रवि नारायण रावत, गांव पिकाधरातिया, ब्लॉक नरसिंहपुर, जिला कटक, ओडिशा, चालक लियाकत हुसैन (37), पुत्र मोहम्मद हुसैन, वाहदुन राजौरी, जम्मू-कश्मीर, आंचल (25), पुत्री चंद्रा प्रकाश मितल, निवासी वार्ड नंबर छह, पुरोहित वाला ताड़ीवन, कराउली, राजस्थान, मधुप कश्यप (23) पुत्र आशीष शर्मा निवासी हाउस नंबर 55, डॉॅक्टर कॉलोनी अजमेर रोड, जिला जयपुर, राजस्थान, आयुषी शर्मा (26), पुत्री धर्मदेव शर्मा निवासी हाउस नंबर सी-14, कुमार गंज-01, फातिमा नगर पुणे, महाराष्ट्र, रोहित मेहरा (25), पुत्र दुर्गा प्रसाद मेहरा निवासी हाउस नंबर एफ-54, जयश्री बिहार, तेकरा, जिला कोटा, राजस्थान, फिजा (24), पुत्री फारूख निवासी वटोट सिकर, राजस्थान, आर्य जैन (24), पुत्र राजेश जैन निवासी मलेरकोटला, पंजाब, निकिता (27) पुत्री मोहित कौशल निवासी हाउस नंबर 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली, हरदीप सिंह (24), पुत्री अमृत पाल निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश, दीनू सैफी (26), पुत्र शरीफ अहमद निवासी मंडी धनोग, निचर कटरा, मजिस्द मौहल्ला, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, अनुराग (21), पुत्र अमृत लाल निवासी प्लॉट नंबर 11, नंदपुरी बी माहिला पंचायत, जयपुर, राजस्थान, अरनव (24) और शशि घायल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें