फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग का उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग बंद होने पर पर्यटकों ने सोलंगनाला, अंजनी महादेव का रुख किया। इस दौरान पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग समेत अन्य साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। कई पर्यटक कोठी के आसपास भी मस्ती करते नजर आए। खराब मौसम और मनाली में हल्की बारिश के चलते कई पर्यटक होटलों में दुबके रहे।
विज्ञापन

मनाली की ऊंची चोटियों में हो रही बर्फबारी को पर्यटन के लिहाज से बेहतर माना जा रहा है। अगले एक-दो दिनों में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। बर्फबारी होने पर सैलानी मनाली का रुख कर सकते हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि पर्यटन कारोबारी बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कुल्लू में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। हल्की बारिश के बाद घाटी के तापमान में कमी दर्ज की गई है। किसान व बागवान बारिश व बर्फबारी की उम्मीद जता रहे हैं। इस बार सर्दियों में बारिश व बर्फबारी किसानों-बागवानों की आशा के अनुरूप नहीं हुई है। गौर रहे कि पर्यटकों ने बीते मंगलवार को अटल रोहतांग टनल का दीदार किया था। लेकिन बुधवार को खराब मौसम के चलते प्रशासन ने सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिया। ऐसे में सैलानी अटल टनल रोहतांग का दीदार नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें