फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलाणा के लिए दवाएं लेकर गया दल

विज्ञापन
कुल्लू से चंद्रखणी से पैदल डीजल लेकर मलाणा को रवाना होते हुए।
विज्ञापन
कुल्लू। मलाणा के ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। मलाणा के ग्रामीणाें के आवाजाही के रास्ते बंद हो चुके हैं। ऐसे में मरीजों को दवाइयां आदि नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार एक दल के साथ चंद्रखणी ट्रैक से मलाणा के लिए रवाना हुए। मलाणा के लिए जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार दवाइयां और डीजल लेकर गए हैं।
विज्ञापन

10 से 12 लोगों का यह दल नग्गर से चंद्रखणी होकर मलाणा के लिए चढ़ा है। मलाणा पहुंचने पर लोगों की सहायता की जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने कहा कि चंद्रखणी ट्रैक से राहत सामग्री लेकर एक टीम मलाणा के लिए रवाना हो गई है। चंद्रखणी से मलाणा के लिए 28 किलोमीटर का ट्रैक पड़ता है। मलाणा में जाकर लोगों को दवाइयां आदि उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर जरूरत पड़ती है तो लोगों को हवाई सेवा के माध्यम से राशन और राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें