फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का-मुक्की, नारेबाजी, चार लोगों को थाना ले गई पुलिस

Fri, 02 Jan 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में रेहड़ी-फड़ी लगाने पर कार्रवाई करने पहुंची थी नगर परिषद की टीम
विज्ञापन

जमकर हुआ हंगामा, उठाए जा रहे थे अवैध तरीके से कारोबार करने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान हंगामा हाे गया। शुक्रवार देर शाम नगर परिषद की टीम प्रशासन और पुलिस के साथ मालरोड और आसपास सड़क के किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी।
इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। टीम के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में चार लोगों को पूछताछ के लिए थाना लेकर गई है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनाली में जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी लगाकर कुछ लोग कारोबार कर रहे हैं। मालरोड पर चल रही इस तरह की गतिविधि को लेकर कई बार शिकायतें आई हैं। कारोबार करने वाले लोग भी अरसे से मनाली में स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी के गठन और स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने कि मांग कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम को नगर परिषद की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची। मालरोड और साथ लगते इलाकों में अवैध तरीके से कारोबार कर रहे लोगों को उठाना शुरू किया गया तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की तक नौबत आ गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। माहौल शांत नहीं हुआ तो स्ट्रीट वेंडर संघ के बाहरी राज्य से आए पदाधिकारियों को पुलिस पूछताछ के लिए थाना लेकर गई। हंगामे के दौरान स्ट्रीट वेंडर के नेता यह पूछ रहे थे कि किस कानून के तहत यह कार्रवाई कि जा रही है। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह की गिरफ्तारी से फिलहाल इंकार किया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने कहा कि नगर परिषद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई कर रही थी। पुलिस टीम भी साथ में थी। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें