फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बगीचों की मेहनत का मीठा फल... मंडी में चमके अनार और जापानी फल

विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में सिदुंरी अनार के मिल रहे अच्छे दाम।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में अनार और जापानी फल के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। शुक्रवार को मंडी में सिंदूरी अनार का अधिकतम भाव 270 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि जापानी फल 230 रुपये प्रति किलो तक बिका। दोनों फलों को मिल रहे अच्छे दाम से उत्पादकों को राहत मिली है। खासकर अच्छी गुणवत्ता वाले फलों की मांग अधिक रहने से बागवानों को अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य मिल रहा है।
विज्ञापन

भुंतर मंडी में इस सीजन अनार और जापानी फल का कारोबार बागवानों के लिए राहत भरा बना हुआ है। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों फलों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों को बेहतर कीमत मिल रही है। फल व्यापारियों गुलशन, मोहित चौधरी, सोनू चौहान और अशोक बाबू ने बताया कि मंडी में फलों के दाम उनकी गुणवत्ता के आधार पर तय हो रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले सिंदूरी अनार को पिछले दिनों 325 रुपये प्रति किलो तक भाव मिला था। इन दिनों भी अनार की मांग बनी हुई है। फल के आकार, रंग और गुणवत्ता के अनुसार कीमतों में अंतर रहता है।
बागवान प्रकाश, शंकर, संजू और मोहित ने बताया कि इस बार अनार और जापानी फल के अच्छे दाम मिलने से उन्हें राहत मिली है। फलों के उत्पादन के लिए पूरे सीजन बगीचों की देखभाल करनी पड़ती है। खाद, दवाइयों और अन्य कार्यों पर भी काफी खर्च होता है। ऐसे में मंडी में उपज के अच्छे दाम मिलने से मेहनत सफल होती है। उन्होंने कहा कि दोनों फलों के बेहतर भाव मिलने से उनकी आर्थिकी को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

भुंतर मंडी में अनार और जापानी फल की अच्छी कीमतों से जिले के फल उत्पादकों में उत्साह है। बागवानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी गुणवत्ता वाले फलों की मांग बनी रहेगी और उन्हें बेहतर दाम मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें