फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तय समय खत्म, ढालपुर अस्थायी बाजार हटाने के नगर परिषद ने दिए निर्देश

विज्ञापन
कुल्लू में पीपल जातर मेले से लगी दुकानों कोहटाने के लिए लाउडस्पीकर से सूचना देते नप के कर्मी।-स
विज्ञापन
कुल्लू। पीपल जातर मेले के दौरान ढालपुर में लगाए गए अस्थायी बाजार का निर्धारित समय पूरा होने के बाद नगर परिषद कुल्लू ने दुकानदारों को दुकानें खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शनिवार शाम को नगर परिषद की ओर से मेला स्थल पर लाउडस्पीकर के माध्यम से इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन

कारोबारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपना सामान समेटकर अस्थायी दुकानों को खाली कर दें। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि मेले के लिए निर्धारित अवधि के अनुसार व्यापार की अनुमति 15 मई तक ही दी गई थी।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय कुल्लू में हर वर्ष 28 से 30 अप्रैल तक अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले का आयोजन होता है। इस दौरान 15 से 18 दिनों के लिए अस्थायी बाजार भी लगाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी कारोबार करते हैं। इस वर्ष भी ढालपुर के मेला एवं प्रदर्शनी मैदान के साथ मालरोड पर अस्थायी दुकानें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीसी नेगी ने बताया कि कारोबारियों को 15 मई तक ही व्यापार करने की अनुमति दी गई थी, जिसके बाद अब दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें