फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में देवी-देवताओं की थड़ी को किया संरक्षित

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान संत निरकारी संत्सग में पहुंचे आनुयायी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति सम्मान करते हुए संत निरंकारी मिशन ने अठारह करडू की सौह ढालपुर में देवी-देवताओं की बैठक स्थल (थड़ी) को सुरक्षित कर दिया है। मिशन ने थड़ी के चारों ओर रस्सी बांधकर उसे संरक्षित किया ताकि किसी भी प्रकार से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन


ढालपुर मैदान कुल्लू की सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजन और मेल आयोजित होते हैं। यहां स्थित देवी-देवताओं की थड़ी स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। संत निरंकारी मिशन ने इस महत्व को समझते हुए आयोजन के दौरान विशेष सतर्कता बरती और थड़ी के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर इसे सम्मानपूर्वक संरक्षित किया।
मिशन के इस कदम की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के कार्य समाज में आपसी सद्भाव और धार्मिक सहिष्णुता को मजबूत करते हैं। यह पहल न केवल मिशन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि अन्य आयोजकों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन

निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया प्रभारी जीत कपूर ने कहा कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्वयंसेवकों की टीम लगातार मैदान में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटी हुई है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें