फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोरलेन पर हालात डबललेन से भी बदतर

Wed, 04 Feb 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के राम​शिला के समीप फोरलेन हाईवे की दो लेन भुस्खलन के चलते बंद पड़ी हुई है।-संवाद
विज्ञापन
जिया से रामशिला के बीच फोरलने पर सफर करना चुनौती से कम नहीं
विज्ञापन

डबललेन पर कहीं पहाड़ी से गिरा मलबा जमा है, कहीं चट्टानें पड़ी हैं
एक तरफ का डबललेन मार्ग बंद होने के कारण बढ़ने लगे सड़क हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। फोरलेन में जिया से रामशिला के बीच सफर करना चुनौती से कम नहीं है। करीब आठ किलोमीटर के इस क्षेत्र में कई स्थानों पर फोरलेन की जगह सिर्फ डबललेन ही वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है।
दूसरे डबललेन मार्ग पर कहीं पहाड़ी से गिरा मलबा जमा है तो कहीं चट्टानें पड़ी हैं। कई जगह सड़क टूट गई है। इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है।
ऐसे में इस क्षेत्र में हादसे बढ़ रहे हैं। कुछ महीनों से इस मार्ग में कोई न कोई हादसा पेश आ रहा है। इस कारण कई युवा जान भी गंवा चुके हैं।
वर्ष 2025 की आपदा को भी छह महीने का समय हो चुका है लेकिन अभी तक इस क्षेत्र में फोरलेन को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं, वर्ष 2023 की आपदा के दौरान भी इस क्षेत्र में फोरलेन को काफी नुकसान हुआ था लेकिन तब से लेकर फोरलेन को ठीक नहीं किया गया। रामशिला के पास तो सड़क पर पूरा क्षेत्र दरक रहा है। इस कारण फोरलेन संकरा होता जा रहा है। वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इसी तरह जिया तक ऐसे कई स्थान है जहां फोरलेन की हालत दयनीय बनी हुई है। यह लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है।
विज्ञापन

31 दिसंबर और एक जनवरी को भूतनाथ के पास हुए हादसे में चार युवाओं की मौत हो गई थी। इससे पहले भी क्षेत्र में जानलेवा हादसे पेश आए हैं। ये कहीं न कहीं फोरलेन की खस्ता हालत के कारण हुए हैं। इसके बाद भी फोरलेन को सुधारने का काम नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि एनएचएआई को इस ओर ध्यान देना चाहिए और समय रहते फोरलेन की हालत सुधारनी चाहिए।

फोरलेन की हालत काफी लंबे समय से खराब चल रही है। इस कारण लोग परेशान हैं। सरकार से आग्रह है कि इस ओर ध्यान दे और फोरलेन की हालत में सुधार लाकर सफर को आसान बनाने का काम करे। - नरेंद्र विशिष्ट
विज्ञापन


फोरलेन की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे परेशानी हो रही है। फोरलेन की स्थिति सुधारने के लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है। एनएचएआई, सरकार फोरलेन की स्थिति सुधारने के लिए उचित कदम उठाएं। -अच्छर सिंह लखनपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें