सैंज बाजार की खराब हालत को ठीक करने के लिए लगाई मशीनरी। स्त्रोत पाठक
अब व्यापार मंडल खुद ठीक कर रहा सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। करीब छह माह बाद लोक निर्माण विभाग ने सैंज बाजार को वाहनों की के लिए बहाल किया है लेकिन सड़क बहाल होने के करीब तीन सप्ताह बाद सड़क दलदल बन गई।
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सड़क पर वाहन चलाने के साथ राहगीरों को पैदल सफर करना मुश्किल हो गया। ऐसे में अब स्थानीय व्यापार मंडल ले खराब सड़क की हालत को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। बुधवार को व्यापार मंडल ले सड़क पर मशीनरी उतार कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। यह काम दो दिन चलेगा। इस कारण चार और पांच फरवरी को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है। बता दें कि सैंज बाजार के इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों, स्कूली विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैंज बाजार में क्षेत्र के करीब 30 हजार लोगों का आवागमन रहता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने कहा कि सड़क की खस्ता हालत को लेकर वे अपने पदाधिकारियों के साथ एनएचपीसी के अधिकारियों से मिले और सैंज बाजार की गंभीर समस्या से अवगत करवाया।उन्होंने बुधवार को सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।