फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीर्थन की वादियों में होगी लघु फिल्म 'नशा एक खौफ' की शूटिंग

Mon, 10 Nov 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देगी सामाजिक फिल्म
विज्ञापन

ऑडिशन के माध्यम से हिमाचली कलाकारों को भी मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश की मनमोहक वादियों में सामाजिक संदेश देने वाली लघु फिल्म नशा एक खौफ की शूटिंग होगी। भोजपाल प्रोडक्शन और एनएसपीआर इंडिया संस्था के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग शिमला, मंडी, सुंदरनगर और तीर्थन घाटी के खूबसूरत स्थलों पर की जाएगी।
निर्देशक आमिर अल्वी ने बताया कि यह फ़िल्म समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक पर्यटक जोड़े और हिमाचल पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें यह संदेश दिया जाएगा कि नशा कोई आनंद नहीं, बल्कि जीवन को धीरे-धीरे नष्ट करने वाला एक खतरनाक खौफ है। फिल्म में बॉलीवुड कलाकार सुरेंद्र ठाकुर, सुभाष चंद यादव और हिमाचल के वरिष्ठ थिएटर कलाकार दीप कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रमुख अभिनेत्रियों में शगुन नेगी और सरोज शामिल हैं। टीम में आर्यन शर्मा, चंदन भट्ट तथा प्रेम जैसे युवा सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिमाचल का कलाकार इस फिल्म या नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बनना चाहता है तो वह ऑनलाइन ऑडिशन देकर इसमें जुड़ सकता है। जिन युवाओं में अभिनय या अन्य कला की प्रतिभा है उन्हें इस फिल्म में अवसर दिया जाएगा। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में फैलते नशे के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें