फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं ने विश्व कल्याण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

Mon, 10 Nov 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
एसवीएम कटराईं में मनाया गया नारी सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम।-संस्था
विज्ञापन
एसवीएम कटराईं में मनाया नारी सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कटराईं में विद्या भारती ने पूरे देश में निर्धारित नारी सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम मनाया। इसमें स्वास्थ्य विभाग कुल्लू के नग्गर खंड की जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी ममता चौहान मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति उन्हें जागरूक करना रहा। सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी सदस्य रंजना ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी मीना शर्मा ने प्रस्तावना के तौर पर सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम के बारे में संक्षेप में जानकारी प्रदान की। विद्यालय की नौवीं और दसवीं कक्षाओं की छात्राओं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं, इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पर्यावरण हितैषी जीवन शैली, नागरिक कर्तव्यों का पालन, परिवार, समाज, राष्ट्र व विश्व कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें