फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हनुमानी बाग को बाढ़ से बचाएगी 4.60 करोड़ से बनी सुरक्षा दीवार

Fri, 06 Jun 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सरवरी खड्ड किनारे बन रही सुरक्षा दीवार।--सोर्स....संवाद
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग ने शुरू किया काम, खड्ड के किनारे पार्किंग के लिए मिलेगा खुला स्थान
विज्ञापन

270 मीटर लंबी और 7.5 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार से बरसात में कम होगा नुकसान का खतरा
गौरीशंकर
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में सरवरी खड्ड के किनारे 4.60 करोड़ रुपये की सुरक्षा दीवार बाढ़ के खतरे को कम रोकेगी। सुरक्षा दीवार लगने से जहां बरसात में होने वाला नुकसान कम होगा, वहीं खड्ड के किनारे वाहनों की पार्किंग के लिए भी खुला और सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा।
जलशक्ति विभाग ने सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा दीवार लगने के बाद हनुमानी बाग क्षेत्र को बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक 270 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। यह 7.5 मीटर ऊंची होगी। हालांकि, खड्ड की दूसरी तरफ पहले से सुरक्षा दीवार लगाई गई है। हनुमानी बाग की तरफ सुरक्षा दीवार नहीं थी। ऐसे में सरवरी खड्ड में बाढ़ आने से साथ लगती आबादी को खतरा था। वर्ष 2023 के बाद यहां और ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। खड्ड आबादी की ओर भी मुड़ने लगी थी। ऐसे में केंद्र सरकार से मिले मिटीगेशन फंड से सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

क्रेट वाल भी बनेगी सुरक्षा कवच
सरवरी खड्ड में आने वाली बाढ़ से आरसीसी दीवार को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए साथ में क्रेटवाल भी लगाई जाएगी, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी किसी तरह का नुकसान न हो। इससे पहले बाढ़ आने से यहां काफी नुकसान हो चुका है। कई बार बाढ़ का पानी झुग्गी बस्ती में घुस चुका है। हालांकि, झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर पार्किंग बनाई गई हैं, लेकिन बिना सुरक्षा दीवार पार्किंग सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


सरवरी खड्ड के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू हो गया है। आरसीसी दीवार बनाने के लिए आधार बनाया जा चुका है। डबल सुरक्षा की दीवार बनेगी, जिससे बाढ़ की स्थिति में खड्ड के पानी से क्षेत्र में नुकसान न पहुंचे। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - अंकित विष्ट, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें