फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में कुल्लू ने जीते 16 पदक

Fri, 06 Jun 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
22 वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जिला कुल्लू ने जीते मेडल।-संस्था।
विज्ञापन
आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी में दो दिन चली स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 22वीं राज्य स्तरीय जूनियर और सीनियर वुशू स्पर्धा आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी में हुई। इसमें कुल्लू को 16 पदक मिले हैं। खिलाड़ी अक्षित ने वुशू ताउलू चनकुआन और दाऊशू इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते।
वुशू के शानसु में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सानिया ठाकुर ने स्वर्ण, 45 किलोग्राम वर्ग में हरी प्रिया आचार्य और 48 किलोग्राम भार वर्ग में वंश ठाकुर ने रजत, 52 किलोग्राम भार वर्ग में आरव महंत, 56 किलो ग्राम भार वर्ग में ईशान बौद्ध और 65 किलोग्राम भार वर्ग में अभिमन्यु ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशी ठाकुर, 56 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल, 60 किलोग्राम भार वर्ग में नितिश कुमार, 56 किलोग्राम भार वर्ग में आंचल ने रजत, 75 किलोग्राम भार वर्ग में संजय जोशी, 60 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में योगेंद्र ठाकुर रजत, 70 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला कुल्लू वूशु संघ के महासचिव लुदर चंद ने कहा कि सीनियर वर्ग में अक्षित का राष्ट्रीय स्तरीय वूशु स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। स्पर्धा 14 से 19 जून तक जयपुर में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें