फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू शहर के लिए 24 घंटे पानी देने वाली योजना ठप

Sat, 02 Aug 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शेताफाट और खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट में गाद भरने पर विभाग ने रोकी आपूर्ति
विज्ञापन

पानी के लिए तरह रहे शहर के लोग, जलशक्ति विभाग ने बनाई है समयसारिणी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में रामशिला से टीकरा बाबड़ी तक पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के 11 वार्डों के लिए बनी 24 घंटे पेयजल योजना ठप हो गई है।
जलशक्ति विभाग ने शेताफाट और खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट में गाद भरने के कारण पेयजल सप्लाई बंद कर दी है। विभाग सुम्मा से पेयजल लिफ्ट कर सप्लाई सुचारू रखने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए समयसारिणी तैयार की गई है लेकिन पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पूरा दिन लोग पेयजल के लिए परेशान रहे। जानकारी के अभाव में लोगों को पेयजल सप्लाई कब और किस क्षेत्र में हुई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई जिससे परेशानी और बढ़ गई। शहरवासी रमन देव, आशीष, मनोज कुमार, दीपक, राकेश, मोहन लाल ने कहा कि शहरवासियों को हर बरसात पेयजल संकट झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विभाग समस्या का स्थायी समाधान निकाले। उधर, विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने कहा कि शहर के लिए सुम्मा से पानी लिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेताफाट और खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट को साफ कर दिया गया है लेकिन पानी मटमैला आ रहा है। ऐसे में दोनों ट्रीटमेंट प्लांट बंद हैं। शहर में जारी समय-सारिणी के अनुसार पेयजल सप्लाई जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें