फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर के डिंफुक नाले में आई बाढ़

Sat, 02 Aug 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के चंद्राघाटी में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके चलते बादल फटने और बाढ़ आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को कोकसर के डिंफुक नाले में बाढ़ आने से हाईवे-305 अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद डिंफुक नाले में बाढ़ आई। बाढ़ आने से कुछ देर के लिए चंद्रानदी का बहाव रुक गया। बाद में धीरे-धीरे पानी ने रास्ता बनाया और नदी का बहाव सामान्य हुआ। नाले बने कलवर्ट के साथ सड़क किनारे खड़े एक निजी वाहन को नुकसान पहुंचा है। कोकसर में बाढ़ की सूचना मिलते ही बीआरओ हरकत में आ गया है और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा कि सड़क बहाली का काम चल रहा है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से मौसम की स्थिति भांपकर यात्रा करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें