न्यूली (कुल्लू)। सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क अब 27 अप्रैल से 1 मई तक यातायात के लिए बंद रहेगी। न्यूली के पास पिन पार्वती नदी पर बने बैली ब्रिज का स्थान परिर्वतन करने के चलते लोक निर्माण विभाग ने यह फैसला लिया है।
पहले 20 से 25 अप्रैल तक सड़क को बंद रखने का निर्णय लिया था। अब तिथि में बदलाव करते हुए 27 अप्रैल से 1 मई तक कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह के अनुसार इस दौरान बैली ब्रिज की डायरेक्शन बदली जानी है। इसको देखते हुए यहां सड़क को यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
बैली ब्रिज को बदलने का कार्य करने के चलते यहां से सिर्फ पैदल आवाजाही होगी। वाहन नहीं चल सकेंगे। ऐसे में न्यूली, शैंशर घाटी के लोगों को यहां से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद