फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: झूलों की गड़गड़ाहट में उड़ रही मरीजों की नींद

Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के ठीक सामने लगाए झूले बढ़ा रहे मरीजों का मर्ज
विज्ञापन

मरीज बोले- रात को दस बजे तक आने वाली आवाज कर रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल के ठीक सामने लगाए झूले दशहरा की रौनक का हिस्सा हैं लेकिन ये मरीजों का दर्द जरूर बढ़ा रहे हैं। झूलों की आवाज और गड़गड़ाहट से अस्पताल में भर्ती मरीजों की नींद उड़ गई है।
इस बार अस्पताल के मुख्य द्वार के ठीक सामने झूले लगाए गए हैं। इससे मरीजों का मर्ज कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले झूले अस्पताल से कुछ दूरी पर होते थे। इससे मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ता था। इस बार झूले अस्पताल के बिल्कुल सामने स्थापित किए गए हैं। इस वजह से उपचार करवाने आने वाले मरीजों के साथ अस्पताल में भर्ती रोगियों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को रात को 10:00 बजे तक चल रहे झूलों की गड़गड़ाहट परेशान कर रही है। तीमारदार रोहित, राजन शर्मा, मोहित प्रभाकर, शीला देवी, मोनिका, नेहा वर्मा और अंजलि ठाकुर ने कहा कि सुबह से देर रात तक चल रहे झूले मरीजों को परेशान कर रहे हैं। मेले में झूले शोभा बढ़ाते हैं। इन्हें ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाए, जो अस्पताल से दूर हो। इस बार झूले अस्पताल के द्वार के साथ लगाए गए हैं। मरीज आराम नहीं कर नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन झूलों को अस्पताल से दूर स्थापित करने की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें