फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गौशाल गांव के लिए खतरनाक बना रास्ता

विज्ञापन
मनाली के गौशाल गांव के लिए नदी पर बनी पुलिया को जान हथेली पर रखकर पार करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला। लगातार हो रही बारिश ने मनाली के समीप गौशाल गांव के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह जोखिम वाला बन गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को रोजाना अपनी जान हथेली पर रखकर उफनते नदी-नालों को पार कर गांव तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी पर बनी पुलिया कई बार पानी से घिर जाती है। इससे पुल तक पहुंचना भी बेहद खतरनाक हो जाता है। बरसात के दौरान यह रास्ता ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार बारिश होने पर किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है और लोग भय के साये में आवागमन करने को मजबूर हैं।
ग्राम पंचायत गौशाल के उपप्रधान सौरभ ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि गौशाल गांव के लिए सुरक्षित आवागमन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें