फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से हाईवे समेत 34 सड़कें हुईं अवरुद्ध

विज्ञापन
भूस्खलन से हाईवे-305 घंटों तक बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में मौसम कुछ समय के लिए साफ रहा, लेकिन बंजार और बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क संपर्क बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

औट-बंजार-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 खनाग के पास भूस्खलन के कारण बंद रहा। इससे बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह की बसें करीब आधा घंटा देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।
बारिश और भूस्खलन का असर जिले की 33 सड़कों पर भी पड़ा। इनमें सबसे अधिक 18 सड़कें बंजार मंडल में अवरुद्ध हुईं। इसके अलावा कुल्लू मंडल में सात, आनी में चार और निरमंड में पांच सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, बंजार क्षेत्र में आई तकनीकी खराबी के कारण 59 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए, जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बोर्ड के कर्मचारी विद्युत व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बंद सड़कों और बाधित बिजली व्यवस्था को जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें