फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नेहरूकुंड में धंसी सड़क धुंधी में छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

Sat, 02 Aug 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही चौथे दिन भी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से सफर खतरनाक हो गया है। नेहरुकुंड में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है।
धुंधी में धंसी सड़क के कारण शनिवार को चौथे दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। इससे 300 से अधिक ट्रक ऑपरेटरों की दुश्वारियां बढ़ गई है। चार दिन से ट्रक सोलंगनाला इलाके में फंसे हैं।
विज्ञापन

धुंधी में पुल के समीप भूस्खलन के कारण चार दिन पहले सड़क धंस गई थी। शुक्रवार को भी धुंधी में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ। इस वजह से यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए भी बंद हो गया था। शनिवार को हालांकि इस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन बड़े वाहनों के लिए सड़क बहाल नहीं हुई। लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर भेजा गया। हालांकि, इस मार्ग पर भी शाम छह बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद रही। नेहरुकुंड में पुल के समीप लगभग 300 मीटर के दायरे में सड़क धंस गई है। पुल से लेकर कैंची मोड़ तक सड़क एकतरफा हो गई है। वाहनों को बारी छोड़ा जा रहा है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। बड़े वाहनों के लिए सड़क बहाल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें