फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर-तिंदी के बीच सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से जोड़ने वाली तांदी-संसारीनाला सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही आसान नहीं है। उदयपुर से तिंदी के बीच लगभग 25 किमी के दायरे में सड़क बहुत खराब है। गड्ढों के कारण इस मार्ग पर वाहन महज 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ पाते हैं।
विज्ञापन

तेज गति से चलने पर वाहनों में हमेशा टूट-फूट होने का डर रहता है। बीआरओ ने हालांकि एक साल पहले ही तांदी जीरो प्वाइंट से उदयपुर तक सड़क पर टारिंग का काम पूरा कर लिया है। लेकिन उदयपुर से तिंदी की तरफ सड़क की हालात खराब है। स्थानीय निवासी सुरेश, हरी राम, प्यारे लाल, किशन और मान चंद ने बताया कि चंबा के पांगी-किलाड़ के लोग इसी रास्ते से सफर करते हैं। इस मार्ग के जरिये लाहौल घाटी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से जुड़ता है। सड़क की हालत सुधरने से इस क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही बढ़ सकती है। लेकिन सड़क की हालात खराब होने से सैलानी इस रूट पर सफर करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सड़क की हालत देखकर सैलानी उदयपुर से ही लौट रहे हैं। उन्होंने बीरआरओ और हिमाचल सरकार से अपील की है कि जल्द इस मार्ग पर टारिंग का काम शुरू किया जाए। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि इस मामले को लेकर वह लगातार बीआरओ के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें