फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दोबारा नहीं बन पाया दो माह पहले ढहा रेन शेल्टर

Thu, 06 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर में हाईवे के किनारे सवारियों को होना पड़ रहा परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली सड़क के किनारे नग्गर चौक स्थित वर्षाशालिका दो माह पहले भारी बरसात और भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। इसका दोबारा निर्माण नहीं हो पाया है।
इससे बारिश और धूप से बचाव के लिए लोगों और राहगीरों को स्थायी ठिकाना नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि बरसात बीतने के बाद सर्दियों की ठिठुरन ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में सुबह-शाम ठंड बढ़ जाती है। बर्फबारी के दौरान खुली सड़क पर बसों का इंतजार करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय, चमन, विकास, सुरेश, अच्छर, देवी सिंह, बिमला, कमला और महेश ने बताया कि बरसात में वर्षाशालिका बह जाने के बाद से राहगीरों को परेशानी हो रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ केडी कश्यप ने बताया कि वर्षाशालिका को पुनर्स्थापित करने के लिए करीब 12 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। विभाग ने इसका प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। चार लाख रुपये से वर्षाशालिका का निर्माण किया जाएगा। लगभग आठ लाख रुपये का बजट सड़क के किनारे डंगा लगाने पर खर्च किया जाएगा ताकि भविष्य में भूस्खलन की स्थिति में वर्षाशालिका सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें