फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार माह बाद सड़क से जुड़ीं कुल्लू-मंडी की सात पंचायतें

Thu, 06 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी ने कमांद कैंली तक चलाई निगम की बस सेवा
विज्ञापन

दिन और शाम कोबस चलेगी, पैदल सफर से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। आपदा के बाद जिले की ग्रामीण सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए बहाल होने लगी हैं। चार माह बाद राणाबाग-कांडीबाग-बालू सड़क पर बस सेवा कमांद तक शुरू कर दी गई है।
बस सेवा शुरू होने से कुल्लू और मंडी जिले की करीब सात पंचायतों की जनता को पैदल चलने से राहत मिलेगी। लोगों को कम से कम सात से आठ किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा। लोग निर्माण विभाग सड़क को कांडीबाग-लोट-बालू तक बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई महीने में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण राणाबाग-कांडीबाग-लोट-बालू सड़क का कई जगह नामोनिशान मिट गया था। सबसे अधिक परेशानी राणाबाग के पास पहाड़ी धंसने से हुई थी। इस कारण कुल्लू-मंडी के बागवानों का सेब भी समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाया था। इससे बागवानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा था। लोक निर्माण विभाग ने बरसात छंटने के बाद सबसे पहले राणाबाग में करीब 200 मीटर का पैच वाहनों के लिए दुरुस्त किया था। इसके बाद राणाबाग से आगे देवता खुडीजल के मंदिर देहुरी की तरफ सड़क को ठीक किया गया। यहां भी भूस्खलन और डंगे गिरने से सड़क खस्ताहाल हो गई थी। बहरहाल, विभाग ने कमांद कैंची तक सड़क को बसों के लिए बहाल कर दिया है। विभाग की मंजूरी मिलने के बाद एचआरटीसी ने बस सेवा शुरू कर दी है। निगम ने शाम के साथ दिन के समय भी बस चलाने का निर्णय लिया है। स्थानीय निवासी शिव राज शर्मा, सनी कुमाार, टेक सिंह और मनोहर लाल ने कहा कि चार माह बाद राणाबाग से आगे कमांद तक बस आने से कुल्लू की तीन और साथ लगते मंडी जिले की तीन पंचायतों के लोगों को उपमंडल, आनी, छतरी, करसोग, शिमला, रामपुर और कुल्लू आने में सुविधा मिलेगी। उधर, एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि बस कमांद तक चलाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें