हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सोमवार को लाहौल-स्पीति जिले के पौराणिक त्रिलोकीनाथ
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने पौराणिक त्रिलोकीनाथ मंदिर का दौरा किया। समिति के सदस्यों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी भी ली।
उदयपुर की उपमंडलाधिकारी आलिशा ने समिति के सभापति अनिल शर्मा और सदस्यों उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक डॉ. हंसराज, जीतराम कटवाल, इंद्र सिंह, डॉ. जनक राज, मलेंद्र राजन और कैप्टन रंजीत सिंह का मंदिर ट्रस्ट की ओर से पारंपरिक लाहौली रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने त्रिलोकीनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार करने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। समिति ने उदयपुर स्थित लगभग 1,000 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मृकुला देवी मंदिर में भी माथा टेका। समिति ने मंदिर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।