फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फाइलों में दबी कुल्लू-मनाली वाम तट को चौड़ा करने की योजना

Wed, 01 Oct 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली वाम तट मार्ग को डबललेन करने की योजना फाइलों में ही दफन हो गई है। आपदा के दौरान लाइफ लाइन बनी इस सड़क को डबललेन करने की जरूरत महसूस की जा रही है। तमाम सर्वे धराशायी हो गए हैं। एनएचएआई ने इस सड़क को डबललेन करने की सर्वे रिपोर्ट केंद्र को भेजी है लेकिन आपदा के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। अब नेशनल हाईवे को ही दुरुस्त किया जाना है।
विज्ञापन

कुल्लू से मनाली तक वाम तट मार्ग आपदा के दौरान मनाली के लोगों की लाइफ लाइन बन जाता है। वर्ष 2023 मंे आई आपदा में मनाली में फंसे हजारों पर्यटकों को इसी मार्ग से होकर निकाला गया। 1995 में आई बाढ़ में भी यही मार्ग आवागमन का सहारा बना था। इस बार भी सबसे पहले इसी मार्ग से यातायात बहाल किया गया लेकिन यह मार्ग हमेशा ही अनदेखी का शिकार रहा। सड़क की हालत बेहद खस्ता है।
बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालक परेशान हैं। अलेउ में भूस्खलन ले कारण धंसी सड़क एक महीने बाद भी दोतरफा यातायात के लिए नहीं खोली गई। फोरलेन से अलेउ तक तक वाहनों को बारी-बारी भेजा जा रहा है। एक तरफ वाहनों की लाइन लग रही है। हालांकि एनएचएआई वामतट सड़क को पक्का करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके लिए सर्वे भी किया गया है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी गई है लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली। रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि अब पहले बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को ठीक किया जाएगा। निवासी मोहन लाल ने बताया कि वामतट मार्ग हमेशा ही मुश्किल घड़ी में काम आता है लेकिन इसकी सुध नहीं ली जाती।
सुनील, मनु व कुलदीप ने कहा कि इस सड़क को चौड़ा किया जाना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि वामतट मार्ग पर समय-समय पर पेचवर्क और टारिंग करवाई गई है। अलेउ में सड़क को डबललेन करने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें