फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर जिले में नशा प्रभावित एवं संवेदनशील ग्राम पंचायतों में एंटी चिट्टा और नशामुक्त भारत अभियान चलाया। शनिवार को ग्राम पंचायत मौहल में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अश्वनी कुमार ने शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। युवाओं को खेल, सांस्कृतिक और कौशल विकास गतिविधियों से जोड़कर ही इस लत से दूर रखा जा सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कटराईं में जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को नशे के खतरनाक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
नशा निवारण समितियों की बैठकों में 14 बिंदुओं की कार्यसूची पर चर्चा की गई। इसके तहत पंचायत क्षेत्रों में भांग, अफीम और अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण और तस्करी की गोपनीय सूचनाएं पुलिस और संबंधित विभागों को देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आमजन को राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा एंटी चिट्टा हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान स्थानीय पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों, महिला एवं युवक मंडलों और आम जनता को देश एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें