फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गाड़ा में मशालों की रोशनी में मनाया शंगचूल महादेव का पांजो पर्व

Tue, 15 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की परिक्रमा के बाद जलाया अग्निकुंड, देवता के गुर ने निभाई परंपरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। टील पंचायत के गाड़ा में सोमवार रात शंगचूल महादेव के सम्मान में पांजो पर्व धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। दिन में शंगचूल महादेव अपने देवालय बछूट से गाड़ा स्थित मंदिर पहुंचे। रात करीब दस बजे टील गांव से लोग ढोल-नगाड़ों और मशालों के साथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं ने मशालें जलाकर मंदिर की परिक्रमा की और विशाल अग्निकुंड जलाया। देवता के गुर ने जलते अग्निकुंड पर चढ़कर देव परंपरा निभाई, जिसे देखकर हारियानों में उत्साह रहा। वहीं, बंजार में बालू नाग के सम्मान में भी पांजो उत्सव मनाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर देवता का आशीर्वाद लिया और पारंपरिक देव परंपराओं का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें