फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन अधिकारों के लिए प्रयासरत : प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी (गुरिल्ला) संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठक सोमवार को ढालपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल ने की। इस दौरान कोर्ट में लंबित केस से संबंधित नामों की सूची को लगभग अंतिम रूप दिया गया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगली बैठक के बाद सूची पूरी तरह फाइनल कर दी जाएगी और इसके बाद किसी नए सदस्य को शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी सदस्यों को आगामी सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि पर जज की अनुपलब्धता के कारण केस को सप्लीमेंटरी सूची में डाल दिया गया था। अब अगली सुनवाई 16 जून को निर्धारित की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उस दिन सुनवाई के साथ फैसला भी आ सकता है, हालांकि प्रक्रिया में समय भी लग सकता है।
उन्होंने कहा कि संगठन अपने अधिकारों के लिए लगातार प्रयासरत है और देशभर में लगभग 15 हजार सदस्यों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। संगठन केवल उन्हीं सदस्यों की सूची प्रस्तुत कर रहा है, जो इस केस से जुड़े हैं। उन्होंने छूटे हुए स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जून तक वकील के माध्यम से अपनी फीस जमा कराकर सूची में अपना नाम दर्ज करवा लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न सर्कल और समूहों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इनमें राम सिंह, प्रेम सिंह, यशवंत सिंह, रूम सिंह, चनेराम, भवानी प्रकाश, जीवानंद, मोहर सिंह, भागचंद, मस्त राम, वीना देवी, विद्या देवी, निर्मला, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें