फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भ्रैंण में 11 को होगी नए मंदिर की प्रतिष्ठा

Wed, 04 Dec 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कशावरी फाटी के तहत भ्रैंण गांव में घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव का नवनिर्मित मंदिर बनकर तैयार है। नए मंदिर की प्रतिष्ठा 11 दिसंबर को देव विधि से होगी। प्रतिष्ठा को लेकर भ्रैंण सहित अन्य गांवों के लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

लकड़ी के मंदिर में सुंदर नक्काशी के साथ इसे पुरातन कुल्लवी शैली से बनाया गया है। मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर अंतिम तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। मंदिर निर्माण का कार्य कई महीनों से चल रहा था। अब कार्य पूरा होने के बाद मंदिर की प्रतिष्ठा का दिन निर्धारित किया गया है। 11 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन देवभोज का भी आयोजन होगा। प्रतिष्ठा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि देवता बिजली महादेव भी इन दिनों भ्रैंण गांव में ही हैं। ऐसे में प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं के पास बिजली महादेव के दर्शन करने और नवनिर्मित मंदिर को देखने सुनहरा अवसर होगा। वहीं, नया मंदिर बनने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। प्रतिष्ठा में आने वाले मेहमानों के स्वागत की ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

उधर, देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा देवविधि से की जाएगी। इस दौरान सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें