फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के हत्यारोपी को मिले कड़ी सजा : ममता नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी ने सरकाघाट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। समिति ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई है। समिति की जिलाध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि एक नशेड़ी युवक की ओर से छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। कहा कि प्रदेश में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, जिसे रोकने के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। महिला समिति ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। समिति ने यह भी मांग की कि मृतक छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें